Mon. May 20th, 2024

क्या आप भी याद किया हुआ भूल जाते है,तो दिमाक तेज करने के 10 ऐसे आसान व्यायाम, जो आपके दिमाक को तेज करने में मदत करेगी,

इस भाग दौड़ भरी जिंदगी में अपने दीमाक को तेज करने के लिए व्यायाम को अपने जीवन में मुख्य रूप से शामिल करना चाहिए। कई बार ऐसा सुनने को मिलता है, देखने को मिलता है, कि अक्सर बच्चो का मन पढाई में नहीं लगता, ध्यान केंद्रित नहीं कर पाने की वजह से याद किया हुआ बहुत जल्दी  भूल जाते है, और यह सिर्फ़ बच्चो के साथ ही नहीं बल्कि बढ़ती उम्र के लोगो की भी याद करने की क्षमता कम होने लगती है।

योग मनुष्य के मन मस्तिष्क को स्वस्थ रखता है। योग मस्तिष्क को तेज करने के लिए एक बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका अदा करता है। ऐसे में दिमाक को तेज करने में कुछ ऐसे योगासन बताएंगे, जिसे करने से आपको आपकी मेमोरी पावर को बढ़ाने में मदद करता है।

कैसे पता करे, कमजोर याददाश्त के लक्षण:–

याददाश्त कमजोर होने के कई लक्षण हो सकते है, बढ़ती उम्र, कम निद्रा, इत्यादि।

* किसी भी वस्तु रखकर भूल जाना

* ज्यादा टेंशन लेना

* चिड़चिड़ापन

* किसी भी बात को लेकर उलझन होना

* किलिष्ट भाषा को याद करने में कठिनाई, और याद होने के बाद भूल जाना

* किसी भी कहानी और प्रश्नों को दोहराना

* लोगो के उन बातो को भूल जाना, हो अच्छे से याद हुआ करते थे।

 

कमजोर याददाश्त के कारण:–

कमजोर याददाश्त के कई कारण हो सकते है, जो निम्न रूप से इस प्रकार के है।

* शराब और नशे की लत

* मिर्गी के कारण भी हो सकता

* कम नींद

* माइग्रेन

* विटामिन बी की कमी

* थायराइड

* मस्तिष्क से जुड़ी कई बीमारियां

* सिर पर लगी चोट

 

दिमाक तेज करने के 10 व्यायाम

1. पद्माशन(Padmasana):–

दिमाक को तेज करने के लिए पद्माशन एक राम बाण उपाय है। इस पद्माशन को मुद्रा आसन भी कहा जाता है। जो हमारे मस्तिष्क के मास पेशियों में होने वाले तनाव को कम करने में मदद करता है। साथ ही साथ दिमाक को एक्टिव और मस्तिष्क के सेहत में सुधार होता है। और तनाव मुक्त होने में मदद करता है। इस योगासन को करने से शरीर को बहुत ही आराम मिलता है। और दिमाक को तेज करने में मदद करता है।

 

2. शीर्षासन (Shirsasana):–

पढ़े हुए विषय को लंबे समय तक याद रखने के लिए शीर्षासन भी एक बहुत ही अच्छा और फायदेमंद योगासन साबित होता है। इस आसन को हैंडस्टेंड भी कहा जाता है। हमारे ब्रेन में खून का संचार निरंतर प्रवाह तक पहुंचने के लिए बहुत ही अच्छा आसन है। इस आसन की सहायता से हमारा मन मस्तिष्क पूरी तरह से स्वस्थ रहता है। और दिमाक काफी लंबे समय तक काम करता है। मेमोरी पावर बढ़ाने के लिए इस आसन को पहले के राजा महाराजा भी किया करते थे। इस आसन को करने से आपका शरीर तानव मुक्त रहेगा।

 

3. पादहस्तासन(Padahastasana):–

पादहस्तासन यह आसन भी माइंड तेज़ करने के लिए काफी फायदेमंद साबित होता है। इस आसन से सिर्फ हमारा माइंड तेज़ तो होता ही है, साथ ही साथ पेट में जमी चर्बी को कम करने में मदद करता है। और साथ ही साथ पाचन क्रिया को भी संतुलित रखता है।

 

4. पश्चिमोत्तानासन:–

इस पश्चिमोत्तानासन आसन को करने के दौरान जब हम बैठकर अपने शरीर को आगे की तरफ झुकाते है। तो इससे हमारी माइंड में ब्लड सर्कुलेशन बड़ने लगता है। जिसके कारण हमारा दिमाक शांत रहता है, और एकाग्रता बनी रहती है। और याद करने की क्षमता भी निरंतरित बनी रहती है। जो कोई भी सिर के दर्द से छुटकारा पाना चाहता है। उसके लिए यह आसान काफी फायदेमंद होता है।

 

5. बकासन:–

इस बकासन आसन को करने के लिए अपने शरीर के सभी अंगो को एक साथ काम करना रहता है। इस बकासन को करने से हमारी शरीर की संतुलन और फ्लेक्सिबिलिटी की क्षमता कभी कम नहीं होती है।इस आसन को करने के लिए ऐसा स्थान चाहिए जहा एकाग्रता हो। इस आसन से कलाई, हाथ, कंधे, के साथ साथ शरीर के कई हिस्सों में ताकत बढ़ती है।

 

6.दंडासन:–

अपने दिमाक को कंप्यूटर की तरह तेज करने के लिए दंडासन कर सकते है। इस आसन का कोई तुलना नहीं किया जा सकता है। इस आसन को करते समय यह ध्यान के की आपके शरीर का पूरा भर आपके दोनो हाथो की कलाइयों पर हो। इससे हमारी कलाई मजबूत होती है। इस आसन को रोजाना करने से हमारा शरीर स्वस्थ और मजबूत रहता है।

 

7. वृक्षासन:–

यह दिमाक तेज करने वाला आसन बच्चों के लिए बहुत ही अच्छा और फायदेमंद साबित होता है। इस आसन को करने के लिए  रोजाना सुबह इस वृक्षासन को जरुर करना चाहिए। कुछ ही दिनों में आपको अपने बच्चो में कुछ परिवर्तन अपने आप ही नजर आने लगता है। इस आसन को करने से बच्चो का दिमाक स्वस्थ रहता है। याद करने की क्षमता बनी रहती है।

 

8. सुखासन(sukhasan):–

इस सुखासन का दूसरा नाम कोबरा पोज भी है। इस आसन को करने ने दिमाक हमेशा एक्टिव रहता है। इसके साथ ही साथ फ्लैक्सिबिलिटी लेबल को भी बढ़ाता है।

 

9. भ्रामरी योगासन:–

इस भ्रामरी योगासन न केवल दिमाक तेज होता है। इस योगासन से मानसिक तनाव और थकान भी कम किया जा सकता है। यह एक सकारात्मक विचार देने वाला असरदार आसन है। इस भ्रामरी योगासन को करने से चिड़चिड़ापन, चिंता, बात बात पर गुस्सा आना, इन सभी समस्यायों को दूर करने में हेल्प मिलता है।

 

10. नादिसुधि प्राणायाम:–

नादिसुधि प्राणायाम यह आसन आपके दिमाक को पूरी तरह से तेज बनाने में मदत करती है। इस योगासन को करने से ऑक्सीजन की कमी को पूरा करता है। जैसे ही आप इस असरदार आसन को करने के लिए अपने हृदय की गति में गिरावट महसूस करती है।और चिंता,तनाव जैसी समस्यायों से बच सकती है।

One thought on “क्या आप भी याद किया हुआ भूल जाते है,तो दिमाक तेज करने के 10 ऐसे आसान व्यायाम, जो आपके दिमाक को तेज करने में मदत करेगी,”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *